Monday 17 March 2014

... कि आज होली है !

करीब दो महीने से अपरिहार्य कार्य के कारण ब्लॉग पर आ नहीं पा रहा हूँ | लेकिन आज होली है इसीलिए थोडा समय निकाल कर आप सबको शुभकामनाएं देने आया हूँ | रंगीला होली आप सबके जिंदगी में ख़ुशी  का रंग भर दें यही दुआ करता हूँ ! हैप्पी होली !


                                होली !!

आओ प्रिये तुम्हे गुलाल लगा दूँ...कि आज होली है .
सात रंगों से रंग दूँ तुम्हे... कि आज होली है|
तन पर सुर्ख रवि का लाल लगाऊं... कि आज होली है
मन में अनंग का आग लगा दूँ... कि आज होली है|
पत्तियों से रंग ,फूलों से खुशबू लाई... कि आज होली है
तितलियों से चंचलता,मंडराऊं तुम पर... कि आज होली है|
जलधर से मांगकर लाई जल... कि आज होली है
प्रेम के सात रंग बरसाऊँ तुम पर... कि आज होली है|
तुम पिया मुझे मत भूलना कभी... कि आज होली है
मेरी सहेली चतुर सयानी, उनसे बचना ... कि आज होली है|
सखियों की नज़र न लगे तुम्हे... कि काला धागा बाँध दूँ 
आखों के काजल का टिका लगा दूँ... कि आज होली है|
सावधान रहना, स्वीकार न करना, करे कोई प्रेम निवेदन
राधे राधे जपते रहना, हो जायेगा तुमरा मोह भंजन |
रंग लगाये, लगा लेना पर दिल ना लगाना... कि आज होली है|
जितने रंग बरसाना है प्रिय बरसो मुझपर... कि आज होली है|
तन में आग, मन में आग, धधकता है लगातार 
मारो पिचकारी पिया ,शांत करो, तन मन का अंगार |
फागुन का फाग ,गाओ प्रेम का राग... कि आज होली है
प्रेम का रंग,कभी मिटे ना हम तुमरा.. कि आज होली है| 

कालीपद 'प्रसाद'
सर्वाधिकार सुरक्षित   

26 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति
    होली की हार्दिक शुभकामनाऐं ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ

      Delete
  2. बहुत ही सुंदर प्रस्तुति , आ० होली की हार्दिक शुभकामनाएँ , धन्यवाद
    नया प्रकाशन -: होली गीत - { रंगों का महत्व }

    ReplyDelete
  3. सुंदर प्रस्तुति, होली पर्व की सपरिवार अनंत शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  4. होली की शुभकामनाएं आपको भी.....
    सादर..
    अनु

    ReplyDelete
  5. प्रेम के रंग में रंग जाओ .. कि आज होली है ...
    आपको और परिवार में सभी को होली कि हार्दिक बधाई ...

    ReplyDelete
  6. बहुत सुन्दर भावपूर्ण प्रस्तुति...होली की हार्दिक शुभकामनायें.....Bhramar5

    ReplyDelete
  7. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  8. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  9. आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनायें...

    ReplyDelete
  10. bahut bahut sundar ....aapko bhi holi mubaarak

    ReplyDelete
  11. बहुत सुंदर रचना .... होली की शुभकामनाएं ....!!

    ReplyDelete
  12. बेहतरीन .... होली की शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  13. होली की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  14. बहुत सुन्दर...होली की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  15. सादर प्रणाम
    होली की हार्दिक शुभकामनाये|

    ReplyDelete
  16. बहुत सुंदर रचना.....होली की शुभ कामनाएं .....

    ReplyDelete
  17. आपका आभार डॉ रुपचंद्र शास्त्री जी

    ReplyDelete
  18. बहुत सुन्दर रचना...होली की शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  19. होली की ढेरों शुभकामनायें, सुन्दर रचना।

    ReplyDelete
  20. आज सजन मोहे अंग लगा लो जनम सफल हो जाए

    ReplyDelete
  21. आज सजन मोहे अंग लगा लो जनम सफल हो जाए

    हृदय की पीड़ा देह की अग्नि सब शीतल हो जाए

    ReplyDelete
  22. waah dil ke sare bhaw udel dale ...sundar rachna .........

    ReplyDelete
  23. होली की शुभकामनायें
    सादर

    ReplyDelete
  24. बहुत ही सुंदर रचना है ... होली-गीतों की कमी को पूरा कर दिया इसने :)

    ReplyDelete