Sunday 27 April 2014

रात्रि (सांझ से सुबह )


                        








                              

 स्वर्णिम किरणों को समेटकर सूरज
छिप गए जब पश्चिम के अस्ताचल
काली चादर ओढ़ लिया धरती ने
अँधेरा छाया सारे जहाँ ,आसमां, उदयाचल |

संध्या ने घरों में चिराग जलाया
जंगल में लगा जुगनुओं का पहरा
अनन्त आसमान का अँधेरा गहरा
चाँद ने चाँदनी से उसका श्याह हरा |

शब्- ए- तारिक  में  चाँद  ने
आसमान को तारों के हवाले कर दी
धरती पर जुगनू आसमान में तारे
दोनों  में  जमी  खूब जुगलबंदी |

ताब  सुबह  महफ़िलें  सजती रही
अंजुम जुगनुओं के द्वन्द चलती रही
कौन जीता कौन हारा तय नहीं हुआ
पूर्वांचल में प्रभात किरण का आगौन हुआ |

उदयगिरी पर जब सहस्रभानु का उदय हुआ
काली चादर रजनी का धुलकर सफ़ेद हुआ
रात्रि विराम से रवि –किरण प्रखर हुआ
फैलकर चहुँ ओर रविराज्य कायम किया |  

निशाचरी प्रवृत्ति पर लगा विराम
जुगनू और तारों को मिला विश्राम
चिराग की अंतिम लौ ने मुंदलिया आँख
उगते सूरज के सामने हुए नत मस्तक |


कालीपद 'प्रसाद '
सर्वाधिकार सुरक्षित

 

12 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...
    सादर
    अनु

    ReplyDelete
  2. निशाचरी प्रवृत्ति पर लगा विराम
    जुगनू और तारों को मिला विश्राम
    चिराग की अंतिम लौ ने मुंडलिया आँख
    उगते सूरज के सामने नत हुए मस्तक |
    bahut sundar abhivyakti .badhai

    ReplyDelete
  3. अति सुन्दर...बहुत खूब...

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    --
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल सोमवार (28-04-2014) को "मुस्कुराती मदिर मन में मेंहदी" (चर्चा मंच-1596) पर भी होगी!
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका आभार डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' जी !

      Delete
  5. स्वर्ण हो गया
    रवि की आँख खुली
    निशा चादर |
    बहुत ही खूबसूरत अभिव्यक्ति

    ReplyDelete
  6. बहुत सुन्दर प्रस्तुति ..

    ReplyDelete
  7. बहुत बढिया प्रस्तुति..

    ReplyDelete
  8. बहुत सुन्दर और प्रभावपूर्ण रचना
    मन को छूती हुई
    उत्कृष्ट प्रस्तुति
    सादर

    आग्रह है----
    और एक दिन

    ReplyDelete
  9. बेहतरीन रचना !

    ReplyDelete