Wednesday 5 July 2017

ग़ज़ल

जहाज़ चाहिए’ तूफानी’ बेकराँ^ के लिए
विशिष्ट गुण सभी, जी एस* इम्तिहाँ के लिए|

है’ कायदा यहाँ धरती के’ आदमी वास्ते
नहीं नियम को’ई’ भी जंद आसमाँ के लिए |

अवाम डरते’ थे’ तब लाल आँख को देखकर
समाप्त डर हुआ मिज़्गाँ-ए-खूँशियाँ@ के लिए |

महुष्य जाति यहाँ, आते’ चार दिन वास्ते  
न राम कृष्ण बने उम्रे जाविदाँ # के लिए |

यहीं पले यहीं खाते स्तवन करे पाक की
सज़ा क्या’ इन छली गद्दार राजदाँ के लिए |

शब्दार्थ : बेकराँ= कुल किनारा हीन समुद्र
जी एस= GST
मिज़्गाँ-ए-खूँशियाँ@= रक्त रंजित लाल पलकें
उम्रे जाविदां#=शाश्वत जीवन
जंद =बड़ा,विशाल,महान

कालीपद 'प्रसाद'




5 comments:

  1. बहुत ही सुंदर.

    रामराम
    #हिन्दी_ब्लॉगिंग

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया ताऊ रामपुरिया जी

      Delete
  2. वाह ! एक क्रांति की आग दिखती है आपकी रचना में सुन्दर ,आभार। "एकलव्य "

    ReplyDelete
    Replies
    1. शुक्रिया ध्रुव सिंह जी

      Delete
  3. Nice

    Pls do visit my blog too for feedback


    https://wazood.blogspot.in/

    ReplyDelete