Monday, 29 August 2016

ग़ज़ल

याँ कुछ लोग जीते भलों के लिए
जिओ जिंदगी दूसरों के लिए |

गुणों की नहीं माँग दुख वास्ते
सकल गुण जरुरी सुखों के लिए |

मैं गर मुस्कुराऊं, तू मुँह मोड़ ले
शिखर क्यूँ चढूं पर्वतों के लिए ?

मैं किस किस की बातें सुनाऊं यहाँ
जले शमअ कोई शमों के लिए |

मकाँ और दुकाने जो भी हैं यहाँ
जवाँ के लिए ना बड़ों के लिए |


© कालीपद प्रसाद

Monday, 22 August 2016

माँ

                                                                           
माँ

भाव भरा है मातृ दिल, बहता जैसे नीर
देख कष्ट संतान के, माता हुई अधीर

पशु पक्षी इन्सान में, माँ हैं एक समान
सबसे पहले सोचती, बच्चे उनकी जान

चिड़िया चुगती चोंच से, मिला चोंच से चोंच
माँ लाती चुन कर सकल, दाने है आलोच

कभी कहीं खतरा नहीं, जब माँ होती पास 
बच्चे इसको जानते, करते हैं अहसास

धन्य धन्य मायें सभी, धन्य सभी संतान
करती रक्षा प्रेम से, पक्षी या इन्सान

माता है सबसे बड़ी, दूजा हैं भगवान
शीश झुका आशीष लो, कर माँ का सम्मान 

©कालीपद ‘प्रसाद

Sunday, 21 August 2016

दोहे

  1. मौसम है बरसात का, मच्छर के अनुकूल
  2. डेंगू और मलेरिया , गन्दी नाली-कूल |
  3. मसक भगाने वास्ते, उत्तम पत्ती नीम   
  4. जलाओ इसे शाम को, नीम का गुण असीम 
  5. छत की टंकी साफ़ हो, घर में पहुँचे धूप
  6. बचने दोनों मर्ज से, करो कुछ दौड़–धूप 
  7. राग द्वेष सब दूर हैं, मन जब होता शांत  
  8. मन वश होता योग से, यही योग सिद्धांत |


© कालीपद ‘प्रसाद’

Wednesday, 17 August 2016

आज़ादी कैसे मनाएँ


हम अपनी आज़ादी का जश्न, बोलो अब कैसे मनाएँ
अमर शहीदों के बलिदान की, गाथा किसको सुनाएँ ?

भूखे रहे, गोली खाए वे, लड़ते लड़ते सब शहीद हुए
मजबूत आंग्ल डंडा भी, हौसला वीरों को तोड़ न पाये |
गोरे अंग्रेज तो चले गए, काले अंग्रेज को कौन भगाएँ
हम अपनी...

जालियाँवाला बाग़ को देखा, देखा नोआखाली के दंगे
साजिश थी सब विदेशी राज की, जात के थे वे फिरंगे
दलित-मुस्लिम पर क्रूरता कर, चरम पंथी कैसे इतराएँ
हम अपनी ...

हर चौथा आदमी भूखा है, करोडपति संसद में बैठे है
हर चौथा सांसद पर, भ्रष्टाचार का संगीन आरोप है
निराशा में डूबे देश है , आशा की ज्योति कौन जलाएँ
हम अपनी ...

हर पार्टी है निजी कम्पनी, अध्यक्ष का है मालिकाना हक़
कभी बाप, कभी बेटा, बीबी कभी, खानदान है अधिग्राहक
कम्पनी संभाले या देश संभाले, कौन इनको बतलाएँ
हम अपनी ....

हमारा देश अव्वल है, विश्व के सब देशों की सूचि में
किन्तु खेद है, अव्वल है यह, भ्रष्ट देशों की सूचि में
खेल ना जाने खेल के अध्यक्ष, मशाल कैसे जलाएँ
हम अपनी ...
गरीब को नहीं भरपेट भोजन, सड़ता है सब खाद्यान्न
करोड़ों टन की होती बर्बादी, है यह अकुशल प्रबंधन
भूख और कुपोषण के शिकार, किसके आगे गिढ़गिढ़ायें
हम अपनी ...
© कालीपद ‘प्रसाद’



Sunday, 14 August 2016

दोहे

दोहे !

भारत में हर मास में, होता इक त्यौहार
केवल सावन मास है, पर्वों से भरमार |1|
रस्सी बांधे साख में, झूला झूले नार
रिमझिम रिमझिम वृष्टि में, है आनन्द अपार |२|
जितने हैं गहने सभी, पहन कर अलंकार
साथ हरी सब चूड़ियाँ, बहू करे श्रृंगार |३|
काजल बिन्दी साड़ियाँ, माथे का सिन्दूर
और देश में ये नहीं, सब हैं इन से दूर |४|
कभी तेज धीरे कभी, कभी मूसलाधार
सावन में लगती झड़ी, घर द्वार अन्धकार |५|
दीखता रवि कभी कभी, जब है सावन मास
बहुत नहीं है रौशनी, मिलता नहीं उजास |६|


© कालीपद .’प्रसाद’

Thursday, 11 August 2016

नव गीत


आपसी झगडा भूलकर बोलो, भारत एक परिवार है
एक स्वर में बोलो सभी, कश्मीर पूरा हमारा है |
अलग अलग हैं रहन सहन, अलग अलग है भाषा
अलग अलग खान पान हैं, अलग अलग वेश भूषा
मज़हब का कोई बंदिश नहीं, इबादत की आजादी है
विविधता में एकता है, यही हमारी अंतर्धारा है |
आपसी झगडा भूलकर बोलो, भारत एक परिवार है
एक स्वर में बोलो सभी, कश्मीर पूरा हमारा है |
पाक का नापाक मंशा को, होने ना देंगे सफल
आतंकी की हर कोशिश, हम कर देंगे बिफल
अलगाववादी हो सावधान, मन में तुम्हारे अँधेरा है
पाक पर ना करो विश्वास, वह तो अध्-मारा है |
आपसी झगडा भूलकर बोलो, भारत एक परिवार है
एक स्वर में बोलो सभी, कश्मीर पूरा हमारा है |
भारत के रहनुमाओं सुनो, ऐसा करो कुछ देश वास्ते
होगी शांति देश में गर, रंजिश मिटेगी आस्ते आस्ते
हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई, संस्कृति की चौ-धारा हैं
सब मिले भारत में जैसे, सागर में मिले बहु धारा हैं |
आपसी झगडा भूलकर बोलो, भारत एक परिवार है
एक स्वर में बोलो सभी, कश्मीर पूरा हमारा है |


© कालीपद ‘प्रसाद’