Friday 14 August 2015

भारत महान !



                                     


देशों में एक देश है विशाल,है हमारा भारत महान
सुबह सुनाई दे मंदिर का घंटा,मस्जिद में अज़ान ;
जैसा पावन गीता है यहाँ,वैसा है बाइबिल कुरआन
देशों में एक देश है विशाल ,है हमारा भारत महान l

चर्च में होती प्रार्थना जब,द्वारा में गुरुग्रन्थ का पाठ
क्रिसमस हो या होली ईद ,मनाते सब मिलकर साथ
राम भजे रहीम को यहाँ ,रहीम पूजे कृष्ण भगवान
देशों में एक देश है विशाल ,है हमारा भारत महान l

हिन्दू ईसाई सिख पारसी ,जैन बुद्ध और मुसलमान
मिलकर मनाये हर त्यौहार,कोई न करे कोई व्यावधान
ऐसा प्यारा है देश हमारा,रब करे सदा इसकी कल्याण
देशों में एक देश है विशाल ,है हमारा भारत महान l

ईश्वर एक हैं ,जानते सब हैं, पर मानते हैं अनेक रूप
स्वतंत्र सब,जैसाचाहो वैसा पूजो जिसको पसंद जो रूप
कोई भी हो भाषा भाषी,इस देश में हैं सब एक समान
देशों में एक देश है विशाल ,है हमारा भारत महान l

पंद्रह अगस्त औ छब्बीस जनवरी, हैं गणतंत्र का त्यौहार 
होली ईद क्रिसमस वैशाखी,सब है सद्भावना का त्यौहार
भारत है त्योहारों का देश, त्यौहार फूँकती लोगो में जान
देशों में एक देश है विशाल ,है हमारा भारत महान l


© कालीपद ‘प्रसाद’

7 comments:

  1. बहुत सुन्दर रचना1 स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई1

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सुन्दर रचना !
    हिंदीकुंज.कॉम

    ReplyDelete
  3. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (16-08-2015) को "मेरा प्यार है मेरा वतन" (चर्चा अंक-2069) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    स्वतन्त्रतादिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर...स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    ReplyDelete
  5. बहुत सुंदर रचना. हमारा देश महान है इसमें अब किसी को शक नहीं होना चाहिए.

    ReplyDelete